योजना की जानकारी

विभागनेशनल पेंशन स्कीम - लाइट
योजना का नामनेशनल पेंशन स्कीम - लाइट
योजना से सम्बंधित जानकारीNPS LITE भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही पेंशन योजना है। जो कि पहले सरकारी कर्मचारियों के लिये उप्लब्ध थी परंतु अब भारत के आम नागरिक भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। NPS LITE योजना के अंतर्गत आवेदक कम से कम 100/- रू. और साल मे 1000/-रू. का निवेश और अधिक से अधिक 12000/-रू का निवेश करते है, तो भारत सरकार द्वारा 2010-11, 2011-12, 2012-13, 2013-14 तक हर साल 1000/- रूपये भारत सरकार द्वारा इन उक्त सालों मे पैसा जमा किया जायेगा। यह योजना उन मध्यम वर्ग के अथवा बहुत कम वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारी एवं बहुत कम आय अर्जित करने वाले आम नागरिक के लिये उपलब्ध करायी गई है। इस योजना के माध्यम से उसे अपनी वृद्धा अवस्था मे किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर नही रहना पडेगा। तथा यह पैसा उन्हे पेंशन के तौर पर 60 साल की उम्र मे दिया जायेगा।
लाभ प्राप्त करने की प्रक्रियाइस योजना में जुडने के लिये आपको Aggregator(CSC) के माध्यम से आवेदन करना होगा । इस योजना मे सदस्यता मिलते ही Aggregator एक PRAN card बनाएगा जिसका शुल्क 35 रू निर्धारित किया गया है , जिस पर आवेदक का नाम, फोटो, हस्ताक्षर अंकित होगा तथा उसका खाता खोला जायेगा।
लाभ प्राप्त करने की शर्तें1.आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिये । 2.यह योजना उन मध्यम वर्ग के अथवा बहुत कम वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारी एवं बहुत कम आय अर्जित करने वाले आम नागरिक के लिये उपलब्ध करायी गई है।

whatsapp-image