योजना की जानकारी

विभागउच्च शिक्षा विभाग
योजना का नामगाँव की बेटी
हितग्राही मूलक है या नहीहाँ
अधिकार क्षेत्रराज्य प्रवर्तित योजना
योजना कब से प्रारंभ की गयी01-07-2005
योजना का उद्येश्यगरीबी रेखा से नीचे रहने वाले ग्रामीण परिवार की बालिका कक्षा 12 में 60% या उससे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होने पर मध्यप्रदेश शासन की गांव की बेटी योजना हेतु पात्र होगी !
लाभार्थी के लिए आवश्यक शर्ते / लाभार्थी चयन प्रक्रियाबालिका ने १२वीं की परीक्षा में ६०% या उससे ज्यादा अंक प्राप्त किये हों एवं छात्रा ग्रामीण क्षेत्र में निवास करती हो(गाँव की बेटी प्रमाण पत्र हो)
लाभार्थी वर्गसामान्य ,अन्य पिछड़ी जाति ,अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति
लाभार्थी का प्रकारछात्रा
लाभ की श्रेणीप्रोत्साहन राशि
योजना का क्षेत्रUrban and Rural
आवेदन/संपर्क/पंजीयन/प्रशिक्षण कहाँ करेंम.प्र. के सभी गाँव में निवास करने वाली , एंव गाँव की पाठशाला में नियमित अध्ययनोपरंत 12 वीं कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्राओ को रुपए 500/- प्रतिमाह की दर से 10 माह के लिये रुपये 5000/- की वार्षिक सहायता प्रदान की जाएगी । इंजिनियरिंग तथा मेडिकल छात्राओं के लिये 750/- प्रतिमाह की दर से 10 माह के लिए रुपये 7500/- की वार्षिक सहायता दी जाती हैं। यह योजना मात्र स्नातक स्तर तक अध्ययनरत छात्राओं के लिये ही है।
पदभिहित अधिकारीछात्रवृत्ति प्रभारी / लीड कॉलेज
समय सीमावित्तीय वर्ष की समाप्ति तक एवं निर्देशों के अनुरूप
आवेदन प्रक्रियाSC/ST/OBC/General की छात्रायें पोर्टल “http://scholarshipportal.mp.nic.in/Index.aspx” पर अपना पंजीयन करें,इसके पश्चात पोर्टल पर पंजीयन आई डी से लॉग इन करके योजना के लाभ के लिए आवेदन कर सकती हैं
आवेदन शुल्कनिशुल्क
अपीलमहाविद्यालय में
अनुदान /ऋण /वित्तीय सहायता /पेंशन/लाभ की राशिछात्रा को 5000 अथवा 7500 तक की सहायता प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है
हितग्राहियों को राशि के भुगतान की प्रक्रिया / हितग्राहियों को ऋण एवं अनुदान की व्यवस्था /वित्तीय प्रावधानपोर्टल पर आवेदन पश्चात् सम्बंधित महाविद्यालय द्वारा दस्तावेज़ परिक्षण कर लीड कॉलेज को सेंक्शन हेतु प्रस्तिवित, समस्त शासकीय महाविद्यालय एवं नोडल कालेज द्वारा डिस्बर्समेंट
ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंकhttp://scholarshipportal.mp.nic.in/Index.aspx
योजना से सम्बंधित दस्तावेज संलग्न करेंCurrent College Code,Branch Code, Photo along with other relevant documents
अपडेट दिनांक02-11-2022 11:57:31

whatsapp-image