| विभाग | किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग |
| योजना का नाम | 13.1(C) बीज विक्रय लायसेन्स जारी करना |
| हितग्राही मूलक है या नही | नहीं |
| अधिकार क्षेत्र | राज्य प्रवर्तित योजना |
| योजना कब से प्रारंभ की गयी | ???? 2012 |
| योजना का उद्येश्य | इस सेवा का उद्देश्य निर्धारित समयावधि में बीज विक्रेताओं को लायसेंस जारी करना है। |
| लाभार्थी के लिए आवश्यक शर्ते / लाभार्थी चयन प्रक्रिया | कोर्इ भी इच्छुक नागरिक इस हेतु आवेदन कर सकता है । |
| लाभार्थी वर्ग | सभी के लिए |
| लाभार्थी का प्रकार | अन्य |
| लाभ की श्रेणी | अन्य |
| योजना का क्षेत्र | Urban and Rural |
| आवेदन/संपर्क/पंजीयन/प्रशिक्षण कहाँ करें | जिलें के उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास |
| पदभिहित अधिकारी | इस सेवा प्रदाय के लिये संबंधित जिले के उप संचालक (किसान कल्याण तथा कृषि विकास) अपने कार्यक्षेत्र में पदाभिहित अधिकारी होंगे । |
| समय सीमा | यह सेवा आवेदन प्राप्त होने की तिथि से 30-कार्य दिवस के अंदर दी जायेगी। |
| आवेदन प्रक्रिया | आवेदक स्वयं घर बैठे ऑनलाईन पोर्टल www.mpedistrict.gov.in अथवा किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के विभागीय ऑनलाईन पोर्टल पोर्टल पर www.mpkrishi.mp.gov.in पर उपलब्ध लिंक रासायनिक उर्वरक, कीटनाशक तथा बीज लायसेंस हेतु आवेदन अथवा अधिकृत कियोस्क के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकता है एवं उक्त पोर्टल पर सेवा प्रदान संबंध परिपत्र/दिशा निर्देश प्राप्त कर सकता है । |
| आवेदन शुल्क | सेवा को प्राप्त करने के लिये आवेदन के निर्धारित शुल्क को ऑनलाईन डेविट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड / नेटबैकिंग / यूपीआई /लोक सेवा केन्द्र आदि से ऑनलाईन विभागीय मद 0401-कृषि विविध 800- अन्य प्राप्तियाँ में जमा किया जायेगा । पेमेन्ट संबंधी प्रक्रिया सही एवं पूर्ण होने के पश्चात ही आवेदन भरा जा सकेगा । इस सेवा को प्राप्त करने के लिये आवेदन के साथ 1000/- रूपये शुल्क देय होगा । |
| अपील | सम्भागीय संयुक्त संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास |
| अनुदान /ऋण /वित्तीय सहायता /पेंशन/लाभ की राशि | निरंक |
| हितग्राहियों को राशि के भुगतान की प्रक्रिया / हितग्राहियों को ऋण एवं अनुदान की व्यवस्था /वित्तीय प्रावधान | निरंक |
| योजना से सम्बंधित दस्तावेज संलग्न करें | 1- निर्धारित प्रारूप-A (Form-A2) में ऑनलाईन आवेदन-पत्र ।
2- निर्धारित शुल्क ऑनलाईन डेविट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड / नेटबैकिंग / यूपीआई/ लोक सेवा केन्द्र आदि माध्यम से ऑनलाईन किया जा सकेगा ।
3- (A) दुकान एवं भण्डार गृह के नक्शे की स्वप्रमाणित प्रति अपलोड की जावे ।
(B) साथ ही स्थान के प्रमाण स्वरूप मध्यप्रदेश दुकान एवं स्थापना अधिनियम/स्थानीय शासन निकायों द्वारा अनुमोदित नक्शे/संबंधित पते पर संचालित वि़द्युत कनेक्शन के बिल की प्रति/किराये की स्थिति में किरायानामा अनुबंध की प्रति अपलोड की जावे ।
4- निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र की स्वप्रमाणित प्रति ।
|
| अपडेट दिनांक | 21-10-2022 14:46:07 |