विभाग | कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग |
योजना का नाम | एकीकृत क्लस्टर विकास कार्यक्रम योजना, |
हितग्राही मूलक है या नही | हाँ |
अधिकार क्षेत्र | राज्य प्रवर्तित योजना |
योजना कब से प्रारंभ की गयी | 26-07-2004 |
योजना का उद्येश्य | 01- प्रदेश के विभिन्न क्लस्टर क्षेत्र में योजना के प्रावधान अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना।
02- मलबरी रेशम विकास के क्षेत्र में निजी विस्तार कृषकों के लिये एकीकृत क्लस्टर विकास कार्यक्रम योजना संचालित है। योजना में कृषक की निजी भूमि पर जुलाई माह में उन्नत प्रजाति की 5600 जडयुक्त कलमें उपलब्ध कराकर पौधरोपण कराया जाता है। 01 एकड क्षेत्र के लिये कुल इकाई लागत रूपये 365000 है। हितग्राही को कृमिपालन भवन, सिंचाई उपकरण तथा कृमिपालन उपकरण के लिये आर्थिक सहायता दी जाती है।
|
लाभार्थी के लिए आवश्यक शर्ते / लाभार्थी चयन प्रक्रिया | 01- योजना के प्रावधान अनुसार क्लस्टर क्षेत्र में
02- समस्त वर्ग व आय श्रेणी के हितग्राही पात्र जिनके पास स्वयं की निजी भूमि उपलब्ध है। |
लाभार्थी वर्ग | सभी के लिए ,भूमिधारी कृषकों |
लाभार्थी का प्रकार | किसान ,महिला ,पुरुष ,स्वरोजगार |
लाभ की श्रेणी | अनुदान ,रोजगार |
योजना का क्षेत्र | Urban and Rural |
आवेदन/संपर्क/पंजीयन/प्रशिक्षण कहाँ करें | नजदीकी शासकीय रेशम केन्द्र/ जिला रेशम कार्यालय |
पदभिहित अधिकारी | जिला रेशम अधिकारी |
समय सीमा | आन लाईन आवेदन -eResham Portal पोर्टल पर 01 मार्च से 30 अप्रेल तक। http://eresham.mp.gov.in/ |
आवेदन प्रक्रिया | आन लाईन आवेदन -eResham Portal पोर्टल पर 01 मार्च से 30 अप्रेल तक। http://eresham.mp.gov.in/
|
आवेदन शुल्क | शून्य |
अपील | रेशम संचालनालय |
अनुदान /ऋण /वित्तीय सहायता /पेंशन/लाभ की राशि | विवरण इकाई लागत रूपये 3.65 लाख जिसमें अनुदान राशि 50 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक मदवार |
हितग्राहियों को राशि के भुगतान की प्रक्रिया / हितग्राहियों को ऋण एवं अनुदान की व्यवस्था /वित्तीय प्रावधान | सत्यापन /अनुबंध एवं कार्य की प्रगति/उत्पादन के आधार पर प्रावधान अनुसार आन लाईन भुगतान |
ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंक | -eResham Portal http://eresham.mp.gov.in/ |
योजना से सम्बंधित दस्तावेज संलग्न करें | वर्ष 2019-20 के हितग्राहियों को उनके कार्यों की किश्तों का लंबित भुगतान विशेष अभियान की समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। |
अपडेट दिनांक | 28-05-2025 15:45:52 |