| विभाग | एमपी ऑनलाइन |
| योजना का नाम | कियोस्क सेंटर से सम्बन्धित। |
| योजना से सम्बंधित जानकारी | एम पी ऑनलाइन के कियोस्क सिर्फ मध्य प्रदेश राज्य की सीमा में ही किया जा सकते है। कियोस्क स्थापित करने हेतु आवेदक को ऑनलाइन पंजीयन फार्म भरना अनिवार्य है। पंजीयन फार्म के साथ आवेदक को कियोस्क स्थापित करने वाले स्थान का फोटो तथा उपलब्ध कम्प्यूटर सेटअप का फोटो भी पंजीयन फार्म के साथ लगाकर एमपीऑनलाइन को भेजना होगा। |
| लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया | उपरोक्तानुसार |
| लाभ प्राप्त करने की शर्तें | कियोस्क स्थापित करने के लिए उचित स्थान के साथ ही एक कम्प्यूटर , प्रिंटर , स्केनर , केमरा एवं इंटरनेट कनेक्शन होना अनिवार्य है। वर्तमान में एमपीऑनलाइन की कियोस्क आवंटन नीति के अनुरुप व्यावसायिक शहरी क्षेत्र में दो कियोस्को के बीच की दूरी कम से कम आधा किलोमीटर होना अनिवार्य है तथा गैरव्यावसायिक क्षेत्र में दो कियोस्को के बीच की दूरी कम से कम एक् किलोमीटर होना अनिवार्य है परंतु एमपीऑनलाइन के विपणन की आवश्यकतानुसार यह दूरी घटाई भी जा सकती है। साथ ही हाईफूटफाल् वाले अत्यधिक व्यावसायिक क्षेत्र में दो कियोस्को के बीच के दूरी 250 मीटर या उससे भी कम की जा सकती है। जिसका निर्णय एमपीऑनलाइन के सक्षम अधिकारी द्वारा लिया जावेगा। |