| विभाग | पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग |
| योजना का नाम | गौशाला परियोजना पुनरीक्षण – मंदिर गौशाला दुग्ध उत्पादन हेतु । |
| हितग्राही मूलक है या नही | नहीं |
| अधिकार क्षेत्र | राज्य प्रवर्तित योजना |
| योजना कब से प्रारंभ की गयी | 13-03-2018 |
| योजना का उद्येश्य | जहां पंचायतीराज एवं वन विभाग की राशि से गौशाला निर्माण स्वीकृत नहीं है, उन स्थलों पर मनरेगा से यह कार्य अभिसरण राशि से किया जायेगा। इसके अंतर्गत गौशाला शेड, बछड़ा शेड और चौकीदार कक्ष, कार्यालय, भूसा गोदाम, बीमार गाय शेड, गौकाष्ठ, ग्राउण्ड समतलीकरण, फेंसिंग तथा नागरिक सूचना फलक, कम्पोस्ट यूनिट, टयूबवेल, पानी की टंकी निर्मित की जा सकती है । |
| लाभार्थी के लिए आवश्यक शर्ते / लाभार्थी चयन प्रक्रिया | शर्ते :-नवीन गौशाला परियोजना, गौशालाओं के विस्तार व सुदृढीकरण कार्य भी लिये जा सकते हैं। मंदिर गौशाला हेतु पूजारी/मंदिर समिति से लिखित सहमति प्राप्त करना होगी। 100 गौवंश हेतु समिति के पास न्यूनतम 1 एकड अविवादित भूमि उपलब्ध हो । |
| लाभार्थी वर्ग | सभी के लिए |
| लाभार्थी का प्रकार | सभी के लिए |
| लाभ की श्रेणी | पशुपालन |
| योजना का क्षेत्र | Rural |
| आवेदन/संपर्क/पंजीयन/प्रशिक्षण कहाँ करें | लागू नहीं |
| पदभिहित अधिकारी | ग्राम पंचायत |
| समय सीमा | मजदूरी भुगतान हेतु 15 दिवस की समय सीमा |
| आवेदन प्रक्रिया | लागू नहीं |
| आवेदन शुल्क | लागू नहीं |
| अपील | जिला कलेक्टर |
| अनुदान /ऋण /वित्तीय सहायता /पेंशन/लाभ की राशि | निरंक |
| हितग्राहियों को राशि के भुगतान की प्रक्रिया / हितग्राहियों को ऋण एवं अनुदान की व्यवस्था /वित्तीय प्रावधान | लागू नहीं |
| ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंक | nrega.nic.in |
| योजना से सम्बंधित दस्तावेज संलग्न करें | ग्राम पंचायत द्वारा प्रदत्त जॉबकार्ड |
| अपडेट दिनांक | 16-07-2025 17:05:02 |