योजना की जानकारी

विभागपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
योजना का नामप्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना संधारण
हितग्राही मूलक है या नहीनहीं
अधिकार क्षेत्रराज्य प्रवर्तित योजना
योजना कब से प्रारंभ की गयी2000
योजना का उद्येश्यप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं अन्य मदों से स्वीकृति उपरांत पूर्ण कार्यों का संधारण प्राधिकरण द्वारा किया जाता है। जिसके अंतर्गत मुख्य रूप से झाड़ी सफाई, शोल्डर की मरम्मत, पेच रिपेयर एवं आवश्यकता अनुसार पुनर्डामरीकरण (रिन्यूअल) पुल-पुलिया की मरम्मत इत्यादि कार्य शामिल है।
लाभार्थी के लिए आवश्यक शर्ते / लाभार्थी चयन प्रक्रियामूल निर्माण के संविदाकार को कार्य पूर्णता उपरांत 5 वर्ष तक (DLP) संधारण कार्य करना होता है। उक्त गारंटी अवधि पूर्ण होने के पश्चाप मार्ग के पॉच वर्ष तक संधारण (MTN) हेतु पुन: ऐजेंसी निर्धारित की जाती है। इसी प्रकार आगे 5-5 वर्ष के संधारण हेतु क्रमश: PTN (Post Ten Years) एवं FTN (Post Fifteen Years) हेतु पुन: ऐजेंसी निर्धारित किये जाने का प्रावधान है। वर्तमान में लगभग 88700 किमी सड़के संधारण अनुबंध के संधारित की जा रही है जिसमें से 28700 किमी सड़के 5 वर्षीय संधारण, लगभग 60000 किमी मार्ग 5 वर्षीय पश्चात संधारण किया जा रहा है। अभी तक योजना अंतर्गत लगभग 52000 किमी लम्बाई में पुनर्डामरीकरण (रिन्यूअल) कार्य किया जा चुका है।
लाभार्थी वर्गसभी के लिए
लाभार्थी का प्रकारसभी के लिए
लाभ की श्रेणीअन्य
योजना का क्षेत्रRural
आवेदन/संपर्क/पंजीयन/प्रशिक्षण कहाँ करेंजिले में स्थिति परियाजना क्रियान्‍वयन इकाई/ म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, मुख्‍यालय भोपाल
पदभिहित अधिकारीशासन स्‍तर
समय सीमासमय-सीमा निश्चित नहीं
आवेदन प्रक्रियाशासन के आदेशानुसार
आवेदन शुल्ककुछ नहीं
अपीलजिले में स्थिति परियाजना क्रियान्‍वयन इकाई/ म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, मुख्‍यालय भोपाल
अनुदान /ऋण /वित्तीय सहायता /पेंशन/लाभ की राशिलागू नहीं है।
हितग्राहियों को राशि के भुगतान की प्रक्रिया / हितग्राहियों को ऋण एवं अनुदान की व्यवस्था /वित्तीय प्रावधानलागू नहीं है।
ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंकpmgsy.nic.in, www.mprrda.org
योजना से सम्बंधित दस्तावेज संलग्न करेंयह योजना हितग्राही मूलक योजना नहीं है। अत: व्‍यक्तिगत रूप से किसी दस्‍तावेज की आवश्‍यकता नहीं हे। योजना संबंधी शिकायत होने पर सादे कागज पर शिकायत की जा सकती है।
अपडेट दिनांक20-05-2026 15:39:27

whatsapp-image